राजस्थान के करौली में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। हादसा सोमवार (1 जुलाई) शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार…
Read More
कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे 9 लोगों की मौत:गाड़ी खरीदने पर पूजन के लिए आए थे, बोलेरो-ट्रक से टकराई; मृतकों में 6 महिलाएं, 2 बच्चे
