खंडवा में मंगलवार सुबह तीन घरों में आग लग गई। 50 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। 6 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। घटना ग्राम सक्तापुर में सुबह करीब 5.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में सभी सो रहे थे। आग और धुआं देखकर दो घरों के लोग जाग गए और जान बचाकर बाहर निकल आए। लेकिन तीसरे घर में 50 वर्षीय सूरज राठौर अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घरों में लगी आग की तस्वीरें…
Read More
खंडवा में तीन मकानों में आग, शख्स जिंदा जला:घर में अकेला सोता रह गया; 6 फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी
