छतरपुर में चार युवकों ने पुलिस पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवकों का कहना है कि उनके कपड़े उतारकर उन्हें चार दिन तक पीटा गया। इतना ही नहीं गुप्तांग में मिर्च पाउडर डालने का भी आरोप पुलिस पर लगाया गया है। मामला जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का है। इस मामले में शनिवार शाम करीब 4 बजे पीड़ित और भीम आर्मी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित तब से लेकर अब तक वहीं पर धरने पर बैठे हैं। पुलिस तीन पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई है। चोरी के झूठे आरोप में थाने लाकर मारपीट का आरोप
पीड़ितों के मुताबिक- वे सभी कंजडपुर धरमपुरा के रहने वाले हैं और झाड़ू बनाकर बेचने का काम करते हैं। 15 जुलाई की शाम को वे नौगांव डिसलेरी रोड पर एक नए मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में गए थे। यहां से लौटते समय सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे…
Read More
गुप्तांग में मिर्ची डाली, थाने में उल्टा लटकाकर पीटा:छतरपुर में चार युवकों का पुलिस पर आरोप; कहा
