गुरुग्राम की मेफिल्ड गार्डन सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई करने के मामले में अब नया मोड़ आया है। सामने आए एक वीडियो में जो व्यक्ति गार्ड को पीटते दिख रहा है, वो भाजपा के नेता का बेटा बताया जा रहा है। इस संबंध में सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड की ओर से थाने में अलग-अलग शिकायतें दी गई हैं। वीडियो सामने आने के बावजूद सेक्टर-50 थाने के SHO सुखबीर ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की शिकायत पर जांच चल रही है। कार ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वह भाजपा नेता का बेटा है या नहीं…
Read More