गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को गोवा पुलिस आज गोवा लेकर जाएगी। दोनों भाईयों को गोवा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को मंगलवार को थाइलैंड से दिल्ली लाया गया था। भारतीय सुरक्षा अधिकारी दोनों भाइयों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की टीम ने दोनों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोनों की दिल्ली में मेडिकल जांच कराई और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी। सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं। क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया। आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया था। दोनों भाई थाईलैंड में खाना खाने निकले…
Read More