गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात ​​​​एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 23 लोगों की मौत हो गई। घायलों की संख्या अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक आग रात करीब 12 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और लोकल MLA माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। सीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और 3-4 टूरिस्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीन की मौत जलने से हुई और बाकी की जान दम घुटने से गई। हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शुरुआती जानकारी से पता चला है कि नाइट क्लब ने फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया था। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
Read More