गोवा नाइटक्लब आग मामले में विदेश मंत्रालय क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के पासपोर्ट रद्द करेगी। गोवा सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय को लेटर भेजा गया है। उधर जांच एजेंसियों को हादसे से जुड़े नए सबूत मिले हैं। 6 दिसंबर की रात क्लब में आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही थी। तब लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड की टिकट बुक करा रहे थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लूथरा भाइयों ने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर लॉग इन किया था। दोनों ने सुबह 5:30 बजे दिल्ली से फुकेट के लिए इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 में उड़ान भरी। क्लब के 4 मालिकों में से एक हिरासत में गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत मामले में क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम अजय गुप्ता है। वह दिल्ली का रहने वाला है। गोवा पुलिस ने बुधवार को उसे दिल्ली से ही हिरासत में लिया। गोवा पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है। इस दौरान उसे उसे दवाएं लेने की अनुमति दी गई है। क्राइम ब्रांच ऑफिस में जाने के दौरान…
Read More