चंडीगढ़ के एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलटने से उसमे बैठा 11 साल का बच्चा नीचे गिर गया। जिसके बाद बच्चे को सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी शहबाज (11) के रूप में हुई। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है। जतिंदर पाल की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एलांते मॉल के अंदर से CCTV फुटेज जब्त की है। जिसमें बच्चा टॉय ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई दिया। जांच में पता चला कि टॉय ट्रेन में 2 ही बच्चे बैठे हुए थे। पिता का आरोप है कि लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा हुआ है। परिवार सहित घूमने आया था चंडीगढ़
नवांशहर निवासी जतिंदर पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह अपने 2 बच्चों…
Read More
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलटी,बच्चे की मौत:सिर फर्श से टकराया, पंजाब से परिवार संग आया था; चचेरा भाई बचा
