चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। मीटिंग में उन्होंने चंडीगढ़ में 328 इलेक्ट्रिक बसों के मामले को उठाया है। राज्यपाल ने अक्टूबर 2023 से पहले मंजूर 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए जल्दी से लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए इन बसों की आपूर्ति नवंबर 2025 से पहले होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर चंडीगढ़ हवाई अड्डे से बेहतर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव…
Read More