जम्मू-कश्मीर के अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर्स में 4-5 अगस्त की रात लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। संदिग्धों के बॉर्डर क्रॉस करने के दौरान सेना ने फायरिंग की, हालांकि दूसरी तरफ से गोलीबारी नहीं हुई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के बट्टल सेक्टर में 3 से 4 घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने डेढ़ बजे गोलीबारी की। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इससे पहले राजौरी जिले के सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में रात 12.30 बजे संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलवामा के अवंतीपोरा के पंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक पिस्तौल…
Read More