झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। डिरेल हुए डिब्बे बगल वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं…
Read More
झारखंड में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतरीं:डिब्बे दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 12 से ज्यादा लोग घायल
