गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद पहली बार उसकी दोस्त सामने आई है। हिमांशिका सिंह राजपूत ने राधिका और उसके साथ माता-पिता के व्यवहार को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने इस बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसे उसने पार्ट–1 बताया है। इस वीडियो के साथ उसने राधिका की फोटो और वीडियो भी जारी किए हैं। जिसमें पहली बार राधिका वीडियो बनवाते हुए खिलखिलाती नजर आ रही है। हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका के मां-बाप उसे बहुत रोक-टोक करते थे। राधिका को घर में घुटन होती थी। राधिका पर बहुत पाबंदियां थीं। अगर वह किसी से बात करती तो उसे बताना पड़ता था कि वह किससे बात करती थी। बता दें कि राधिका यादव का 10 जुलाई को उसके पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम के वजीराबाद स्थित घर में 4 गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। जिसके पीछे पिता ने कहा था कि वह उसे एकेडमी और उसमें ट्रेनिंग देना बंद करने के लिए कह रहे थे लेकिन राधिका बात नहीं मान रही थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। वीडियो में हिमांशिका की अहम बातें…
Read More
टेनिस प्लेयर मर्डर
