राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 15 लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं। हादसा रविवार रात को करीब 9 बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के कुमालपुर आ रही थी। तभी पीपलोदी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इसमें करीब 40 से 50 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर…
Read More
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 लोगों की मौत:राजगढ़ के पीपलोदी में हादसा; राजस्थान से आ रही थी बारात, मरने वाले वहीं के
