तमिलनाडु के होसुर में एक फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसक गया। इससे सड़क पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। यह फ्लाईओवर बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर बना है और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सिर्फ 40 किमी दूर है। सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर पर बेंगलुरु जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक्सपर्ट्स का एक पैनल आज होसुर फ्लाईओवर की जांच करेगा। देखिए…
Read More
तमिलनाडु में फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका:चेन्नई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बना है, 3 किमी जाम
