दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई। अब साहिल की मां इन्ना माकन ने हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका दावा है कि यह वीडियो कार के अंदर से रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी नाबालिग आरोपी की बहन रील बनाने के मकसद से रिकॉर्ड कर रही थी। वीडियो में दिखा कि नाबालिग आरोपी बिना डिवाइडर वाली सड़क पर बाईं तरफ गाड़ी चला रहा था। सामने से एक बस आ रही थी। कार बस से बाल-बाल बचती है और फिर अचानक साहिल की बाइक से सीधी टक्कर हो जाती है। वीडियो में यह भी दिखा कि साहिल अपनी बाइक से बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। साहिल की मां ने दावा किया है कि वीडियो का वह हिस्सा काट दिया गया है…
Read More
दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से ठीक पहले का वीडियो:दावा
