मानसून ने तय समय से 6 दिन (2 जुलाई) पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देशभर के तकरीबन सभी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के चलते सड़कें पानी में डूब गई हैं। इसकी वजह से 30 गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति लगातार खराब हो रही है। मंगलवार को बाढ़ के चलते तीन और लोगों की जान चली गई। 23 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11.3 लाख से ज्यादा हो गया है। सोमवार तक 19 जिलों में 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित थे। वनथली में सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड 361 मिमी बारिश हुई। गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्र में इस दौरान 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। NDRF ने बताया कि उन्होंने जूनागढ़ के केशोड़ में बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एक टीम भेजी है। IMD ने बुधवार के लिए 17 राज्यों- पंजाब…
Read More