देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में बजरंग दल से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रविवार को गुस्साई भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे, जो हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है, जाम कर दिया है। मौके पर आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी…
Read More
देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल:मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-ट्रैक्टर जलाए, भीड़ ने हिमाचल हाईवे जाम किया
