दो बार सांसद रहे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। प्रशांत किशोर ने सोमवार शाम साढ़े चार बजे उनके नाम औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर PK ने कहा कि, ‘अब मेरे कंधे का बोझ कम करने का समय आ गया है। जनसुराज को बनाने में उदय जी का साथ रहा है। उम्र और अनुभव में भी बड़े हैं। कोर कमेटी ने मिलकर तय किया है कि उदय जी ही पार्टी के नेशनल अध्यक्ष होंगे।’ ‘पार्टी में मैं धीरे-धीरे छोटा होते जाऊंगा और पार्टी के लोग बड़े होते जाएंगे। मेरी भूमिका कुम्हार की रहेगी। कल से अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं। पार्टी की जिम्मेदारी अब उदय जी की है। RCP जी और बाकी साथियों की रहेगी।’ जो विकास के बीच आएगा…
Read More