नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. रोहित 2 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय, ट्रॉफी उठाने वाले सबसे उम्रदराज कैप्टन
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। शनिवार रात फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने हैं। उन्होंने 37 साल 60 दिन की उम्र में खिताब जीता। यही नहीं वह दो टी-20 वर्ल्डकप जीतने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं। रोहित 2007 वर्ल्डकप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे। 76 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप में 5वीं बार मैन ऑफ द मैच बने हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
Read More