पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले पठानकोट गई थी। हालांकि उसने वहां ट्रैवलिंग से जुड़ा कोई वीडियो नहीं बनाया। मगर, फेसबुक पर शेयर की गई फोटो व छोटी सी क्लिप से यह खुलासा हो गया। जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम उसे मंगलवार को पठानकोट लेकर गई। NIA ने उसकी पठानकोट विजिट को संदिग्ध मानते हुए माना कि वह यहां आर्मी कैंट और एयरबेस की रेकी के मकसद से आई थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने पठानकोट में आर्मी कैंट व एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश की थी। यहां 2016 में हमला हो चुका है। वहीं…
Read More