पत्नी कौशल जोशी के निधन के बाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को 4 दिन के लिए अंतरिम जमानत मिली है। जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में कौशल जोशी भर्ती थीं। सोमवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आज (सोमवार) उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। जोशी को पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। इस दौरान सूचना मिली कि महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया। इस पर महेश जोशी के वकील ने कोर्ट के सामने अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। कोर्ट ने सुनवाई की और 4 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। बताया जाता है कि पहले उन्हें कुछ घंटे के लिए जेल भेजा गया। इसके बाद उन्हें जमानत दी गई। दोपहर करीब 3 बजे महेश जोशी स्टेशन रोड स्थित अपने घर पहुंच गए। उनकी पत्नी का चांदपोल मोक्षधाम में शाम करीब 4:30 बजे अंतिम संस्कार होगा। किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं
महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले दिनों किडनी फेलियर होने के साथ ही ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके कारण उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले किडनी और दूसरे ऑर्गन्स में प्रॉब्लम के चलते लंबे समय तक एसएमएस हॉस्पिटल में भी भर्ती रही थीं। ट्यूबवेल कंपनी ने फर्जी सर्टिफिकेट से हासिल किए थे टेंडर
जेजेएम घोटाले में अब तक पीयूष जैन…
Read More