दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर INDIA गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भी कहा है कि वे 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। इस पर शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा अकेले लड़ती आ रही हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। हालांकि केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा हैं। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री…
Read More