बेटी प्रेमी के साथ चली गई तो एक परिवार इस कदर टूटा कि उन्होंने उसे मरा मान लिया। उन्होंने बेटी का पुतला बनाकर अर्थी सजाई। शव यात्रा निकाली। रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट जाकर अंतिम संस्कार किया। मामला विदिशा के चूना वाली गली का है। यहां रहने वाले कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कविता अचानक घर छोड़कर चली गई। परिवार वालों ने आसपास तलाश किया। रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन बाद परिजन को मालूम हुआ कि कविता अपने प्रेमी के साथ गई है। उसने छिपकर शादी भी कर ली है। यह जानकारी मिलते ही कुशवाह परिवार सदमे में आ गया। परिजन ने खुद को घर में बंद कर लिया। रिश्तेदारों के साथ चौक-चौराहों से निकाली शव यात्रा
मामले का पता चलते ही रिश्तेदारों ने परिजन से संपर्क किया। उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद कविता के परिजन ने उसे मरा मानकर अंतिम क्रिया करने का फैसला किया। शुक्रवार को कुशवाह परिवार ने रिश्तेदारों को इकट्ठा किया। आटे से कविता का पुतला बनाया। उसे चिता पर लिटाया। फिर गाजे-बाजे के साथ शहर के चौक-चौराहों से अंतिम यात्रा निकाली। देखिए…
Read More
प्रेमी के साथ गई बेटी तो घरवालों ने निकाली अर्थी:विदिशा में आटे से पुतला बनाया, चिता जलाई; पिता बोले
