फतेहगढ़ साहिब साइबर सेल ने डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड अकबर अली को केरल के मलप्पुरम जिले से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब से करीब 2600 किलोमीटर दूर की गई है। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता हरपाल सिंह ने 10 अप्रैल को साइबर थाना फतेहगढ़ साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरपाल ने बताया कि 5 अप्रैल को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया और उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी। उन्हें मुंबई में किसी आतंकी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। डर के माहौल में हरपाल ने बताए गए खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क केरल से संचालित किया जा रहा था। अकबर अली न सिर्फ खुद ठगी करता था…
Read More
फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने केरल से साइबर ठग पकड़ा:युवक को आतंकी केस में फंसाने की धमकी दी, 30 लाख रुपए हड
