पंजाब के फरीदकोट में कारगिल वीरता पुरस्कार से सम्मानित वायु सेना के रिटायर अधिकारी कृष्ण सिंह ढिल्लों ने आज यानी बुधवार को अपना मेडल जिला प्रशासन को लौटा दिया। वे स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम से मुलाकात ना करवाए जाने से नाराज थे। इस समारोह के दौरान कारगिल के बहादुर सैनिकों और शहीदों की विधवाओं को सीएम की जगह एडीसी से मेडल दिलवाए गए और उनकी सीएम से मुलाकात भी नहीं करवाई गई। प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कृष्ण सिंह ढिल्लों ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए मेडल को वापस लौटने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार 20 सालों तक भारतीय वायु सेवा में सेवा करने के बाद कैबिनेट सचिवालय (पीएमओ) में बतौर सीनियर फ्लाइट इंजीनियर की सेवाएं निभाने वाले फरीदकोट के गांव गुरुसर निवासी कृष्ण सिंह ढिल्लों को कारगिल युद्ध के बाद 1999 में राष्ट्रपति के…
Read More
फरीदकोट में कारगिल सैनिक ने प्रशासन को लौटाया मेडल:सीएम से मुलाकात न करवाए जाने से नाराज; राष्ट्र
