पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में शुक्रवार 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ था। टीम 2022 में हुए बम ब्लास्ट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने गई थी। इन्हें लाठी-ठंडे से लैस महिलाओं ने रोक दिया। महिलाओं ने NIA अफसरों के खिलाफ FIR करवाई थी। अब इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने NIA के दो अफसरों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि शिकायत करने वाले अधिकारी और हमले के दौरान घायल हुए अधिकारी दोनों जांच के लिए गवाह के रूप में आएंगे। पुलिस ने घायल अधिकारी को मेडिकल पेपर्स और जिस कार पर हमला हुआ उसे भी लाने को कहा है। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच करेगी। नोटिस मिलने के कुछ देर बाद ही NIA बंगाल पुलिस के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई। NIA ने बताया कि हमने भूपतिनगर पुलिस स्टेशन में हमारे अफसरों के खिलाफ दायर FIR के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। कोर्ट इस पर आज ही सुनवाई करेगा। 5 अप्रैल को क्या हुआ था
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में शुक्रवार 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान एक अफसर को चोटें भी आई हैं। भूपतिनगर में NIA टीम के सामने लोग लाठी-डंडे लेकर अड़ गए। टीम ने जब आरोपियों को ले जाने की कोशिश की…
Read More
बंगाल पुलिस ने NIA अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया:फोरेंसिक जांच के लिए डैमेज कार लाने को कहा; एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची, सुनवाई आज
