इंदौर में एमवाय अस्पताल के NICU वार्ड में चूहे एक नवजात की चार उंगलियां खा गए थे। शनिवार को अस्पताल में नवजात के परिजन और जयस ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। इसके बाद रात में प्रबंधन ने शव माता-पिता को सौंप दिया। शव को पारदर्शी प्लास्टिक में पैक कर बॉक्स में रखा गया था। रात में परिजन धार जिले के रूपवाड़ा गांव पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार से पहले बॉक्स खोलकर देखा तो हकीकत सामने आई। शव को देखकर मां मंजू बेसुध हो गई। देर रात गांववालों की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि एमवाय अस्पताल में दो नवजातों की चूहों के काटने के बाद मौत हो जाने का मामले में राजनीति गरमा चुकी है। भास्कर की पड़ताल में अस्पताल प्रबंधन के पांच दावे झूठे नजर आ रहे हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट…
Read More