NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कनाडा में बैठे भाई अनमोल ने रची। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया, हत्याकांड के आरोपी रामफूल कंजोइया और नितिन सप्रे से पूछताछ के दौरान अनमोल की साजिश रचने वाली बात सामने आई। अनमोल ने एक अन्य आरोपी सुजीत सुशील सिंह उर्फ ​​डब्बू के जरिए हमले को अंजाम दिया। उसे शुक्रवार (25 अक्टूबर) को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हथियार भी जब्त किया गया है। डब्बू ही अनमोल और शूटर्स के बीच का लिंक था। उसने राजस्थान से हथियारों का इंतजाम कर शूटरों तक पहुंचाए थे। 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी…
Read More