आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुक्रवार सुबह VMRDA (विशाखापट्टनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी) ऑफिस की पार्किंग में अचानक आग लग गई। हादसे में कई गाड़ियां जल गईं। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई और टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चला है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More