दिल्ली के रोहिणी में रविवार रात एक ट्रक ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से बलबीर सिंह (35) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसके शराब के नशे में होने का शक था। पुलिस ने ट्रक चालक मुन्ना लाल को पकड़ लिया है। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के लड़के को साथी ने चाकू मारा…
Read More
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के रोहिणी में ट्रक ने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत
