धार के भोजशाला विवाद में जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान तय हो गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 611 और 612 स्थित भूमि पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी है। इस पर जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच सहमति बन गई है। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने बताया कि भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से लगी इसी जमीन पर नमाज अदा की जाएगी। समाज की ओर से प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उधर…
Read More
भोजशाला की बाउंड्रीवॉल के पीछे होगी जुमे की नमाज:धार में प्रशासन-मुस्लिम समाज की सहमति; स्थानीय लोगों को आपत्ति, बोले
