केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर शनिवार रात हमला हुआ। गाड़ियों पर पथराव किया गया। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। प्रचार के दौरान अफरा-तफरी मच गई। बीजेपी समर्थकों ने गांव में जमकर हंगामा किया। घटना पर संजीव बालियान ने कहा- मढ़करीमपुर गांव में प्रधानपति राकेश कुमार के यहां कल कार्यक्रम था। मैं रात करीब 8 बजे पहुंचा और उनके घर के अंदर गया। इस दौरान बाहर मास्क पहने कुछ युवक आए। पहले उन्होंने गाड़ियों पर लाठी-डंडे से हमला किया। इसके बाद कुछ घरों की छतों से पथराव करने लगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा…
Read More