महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार (25 जुलाई) को अनिल देशमुख के आरोपों को सही ठहराया है। उद्धव सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे देशमुख ने 24 जुलाई को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि फडणवीस ने उनसे उद्धव और आदित्य ठाकरे को फंसाने के लिए कहा था। इन आरोपों के जवाब में डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि मेरे पास भी कई वीडियो हैं। समय आने पर उन्हें जारी किया जाएगा। अनिल देशमुख को 2021 में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। तब वे कई महीनों तक जेल में रहे थे। उसी को लेकर देशमुख ने ये आरोप लगाए हैं। ‘जो लोग बीजेपी के साथ गए उनके केस वापस लिए गए’
नाना पटोले ने कहा कि अनिल देशमुख जो कह रहे हैं…
Read More