मुंबई में मंगलवार को स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत पर राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- पेड़ गिरना, बिजली गिरना किसी के हाथ में नहीं होता। यह पहले से पता नहीं चलता कि कौन सा पेड़ गिरने वाला है। पेड़ों के ऑडिट के सवाल पर मंत्री ने बुधवार को कहा कि ऑडिट नियमित रूप से किया जाता है। सरकार विधानसभा में हादसे पर बयान देगी। नगर निगम को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। दरअसल मंगलवार को चेंबूर इलाके में सड़क किनारे लगा करीब 70 साल पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। बस मेक फोर्स कंपनी की थी और उसमें यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र सवार थे। हादसे में 11 साल के विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इसके अलावा पांच छात्र घायल हुए…
Read More