महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के कमरे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महीनों से किराया नहीं दिया था। मकान मालिक ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर ₹500-500 के नोटों के बंडल के साथ प्रिंटर और छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत करीब ₹37 लाख बताई गई है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। आरोपी फिलहाल फरार है। डेढ़ साल पहले किराए पर लिया था कमरा आरोपी की पहचान पुष्पक कृष्ण भंडारकर उर्फ बेंडाने के रूप में हुई है। वह नागपुर के त्रिमूर्ति नगर का रहने वाला है। उसने करीब डेढ़ साल पहले खरबी इलाके में कमरा किराए पर लिया था। उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था। इसके बाद उसने कई महीनों तक किराया नहीं दिया। मकान मालिक रमेश ने जब उससे कमरा खाली करने के लिए कहा…
Read More
महीनों से किराया नहीं दिया, लाखों के नकली नोट छापे:नागपुर के कमरे में मिले ₹37 लाख, गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी; आरोपी फरार
