पंजाब के संगरूर में हिंदू परिवार के मस्जिद के लिए जमीन दान करने के बाद अब मोहाली के झामपुर में एक मुस्लिम परिवार ने 80 लाख रुपए की 325 गज जमीन मंदिर निर्माण के लिए दान दी है। खास बात यह है कि मंदिर निर्माण का खर्च भी वही परिवार उठाएगा। गुरुवार (12 फरवरी) को शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमान लुधियानवी ने रजिस्ट्री के पेपर मंदिर कमेटी को सौंपे। वहीं हवन यज्ञ के बाद मंदिर के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया। यहां पर हनुमान जी और सनातन मंदिर बनाया जा रहा है। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब की धरती से मिठास का संदेश पूरे भारत के लिए अमृत है। यह एकता की मिसाल है। वहीं जमीन दान देने वाले मोहम्मद इमरान ने कहा कि मेरा सपना अस्पताल खोलने का है…
Read More
मुस्लिम परिवार ने ₹80 लाख की जमीन मंदिर को दी:निर्माण का खर्च भी उठाएंगे; मोहाली में रजिस्ट्री करवाने शाही इमाम को बुलाया
