यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ। जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वो करीब 50 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान हाईटेंशन तारों में उलझकर नीचे गिरा। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3:40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ से ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल पायलट को अपने साथ अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ की हवाई पट्टी से भरी थी उड़ान अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है…
Read More
यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे पर क्रैश:50 फीट की ऊंचाई पर हवा में डगमगाया, बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिरा
