कर्नाटक CID ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में चार्जशीट दायर की। येदियुरप्पा सहित चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट करीब 750 पन्नों की है और इसमें 75 लोगों को गवाह बनाया गया है। इससे पहले 17 जून को CID ने नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में येदियुरप्पा से पूछताछ की थी। येदियुरप्पा ने तब कहा था कि कुछ लोग कन्फ्यूजन फैलाना चाहते हैं। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता। सबको सबकुछ पता ही है। इस साजिश के पीछे जो भी है…
Read More
यौन शोषण केस-येदियुरप्पा के खिलाफ 750 पन्नों की चार्जशीट दायर:75 लोगों को गवाह बनाया गया; पूर्व CM पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
