इस समय देश में डिजिटल अरेस्ट का मामला छाया हुआ है। जगह-जगह से डिजिटल अरेस्ट के बाद लोगों से ठगी की वारदातें सामने आ रही हैं। लेकिन, राजकोट शहर के युवक ने चालाकी से साइबर ठगों के होश उड़ा दिए।
विजय गजेरा नाम के इस युवक ने माफियाओं को डेढ़ घंटे तक फोन पर उलझाए रखा और इस दौरान उनकी पूरी रिकॉर्डिंग कर क्राइम ब्रांच को सौंप दी। बाद में यह कहकर फोन काट दिया कि मैं तुम्हारे झांसे में आने वाला नहीं। उनकी मोडस ओपरेंडी जानने मैंने डेढ़ घंटे तक बात की: विजय भास्कर से हुई बातचीत में विजय गजेरा ने बताया कि डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर साइबर माफिया सक्रिय हैं और लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने मुझसे भी पैसे ऐंठने की भी कोशिश की…
Read More