हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट की गुरुवार शाम को हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजन में खराबी के कारण विमान को वापस हैदाराबद में लैंड करना पड़ा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विस्तारा की फ्लाइट UK880 गुरुवार शाम 6 बजकर 35 मिनट पर उड़ी। विमान के उड़ने के कुछ देर बाद ही पायलट को इंजन में खराबी का पता चला। 7:23 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में एक पैसेंजर कांग्रेस सांसद दानिश अली भी थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्होंने X पर लिखा- खुदा का शुक्र है। आज विस्तारा की फ्लाइट में यात्रा करने का डरावना अनुभव था। हम आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। यह आधा घंटा बेहद तनावपूर्ण था। आखिरकार पायलट ने हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। दानिश अली ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो उन्होंने लैंडिंग के बाद शूट किया। इसमें दानिश की फ्लाइट से कुछ दूर की दूरी पर एक और विमान दिख रहा है। साथ ही क्रू मेंबर की बात करने की आवाज भी आ रही है। 7 घंटे की देरी के बाद देर रात करीब 1 बजे फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट से फिर उड़ी और 2:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंची। फ्लाइट में कुल कितने पैसेंजर्स थे इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। विस्तारा ने कहा- मैंटेनेंस के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के 10 मिनट बाद 7:33 बजे विस्तारा ने X पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी। विस्तारा ने कहा कि मैंटेनेंस के कारण यह लैंडिंग की गई है। इसके बाद विस्तारा ने X पर देर रात करीब 1 बजे एक और पोस्ट की। इसमें फ्लाइट के दोबारा टेकऑफ की जानकारी दी गई। इमरजेंसी लैंडिंग की 3 घटनाएं 19 मई: एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग…
Read More