नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी को नई दिल्ली में चल रही AI समिट के एक्सपो एरिया से बाहर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताया था। वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह दिख रही हैं। वे कह रही हैं कि इस रोबोटिक डॉग का नाम ‘ओरियन’ है और इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मशीन निगरानी और मॉनिटरिंग करने में सक्षम है और कैंपस में कहीं भी घूम सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘Go2’ मॉडल है…
Read More