हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी (AAP) भी राज्य में अपना दूसरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विधानसभा टिकटों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त तक आम आदमी पार्टी सभी पार्टियों से पहले अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। इसके पीछे की वजह उन्होंने पहले ही बता दी है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करे और कम से कम किंगमेकर की भूमिका में रहे। इसलिए वह पहले उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है और उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है। 90 विधानसभा क्षेत्रों में 360 ब्लॉक प्रभारी नियुक्त आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है…
Read More