हिमाचल प्रदेश के चंबा के ‘बैरागढ़-साच पास-किलाड़’ मार्ग पर शुक्रवार रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें बेंगलुरु से आए टूरिस्ट सवार थे। इनकी गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- बेंगलुरु से आए टूरिस्ट के दो परिवारों ने चंबा के डलहौजी से शुक्रवार को एक टैक्सी (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई। दोनों परिवार दोपहर 12 बजे के करीब साच पास जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने निकल पड़े। काफी समय बाद जब टैक्सी डलहौजी वापस नहीं लौटी तो गाड़ी के मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। चिंतित मालिक ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन चेक की। जीपीएस के अनुसार- वाहन कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रहा था। इसमें किसी भी प्रकार की कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई। शनिवार दोपहर बाद हादसे की सूचना मिली। तब जाकर स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। मगर अति दुर्गम क्षेत्र…
Read More