अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार शाम 7 बजे तक 26,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 11,440 पुरुष और 2,426 महिलाएं शामिल रहीं। 91 बच्चे, 221 साधु, 328 सुरक्षाबलों के जवान और 9 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 2 दिन में 26,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस बीच यात्रियों का तीसरा तीसरा जत्था गांदरबल में बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। ये जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ था। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम…
Read More