केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच छठे दौर की बैठक 22 फरवरी को शाम छह बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक को लेकर केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। उधर, खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 87वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान शुभकरण सिंह की पहली पुण्यतिथि 21 तारीख को किसानों द्वारा मनाई जा रही है। इस दौरान शुभकरण के गांव बल्लो (बठिंडा) और तीनों बॉर्डर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले आज (20 फरवरी) किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अहम घोषणाएं करेंगे। सिरसा की हार्ट सर्जरी हुई किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को महापंचायत से ठीक पहले 12 फरवरी को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर ले जाया गया। जहां उनकी हार्ट सर्जरी सफल रही। हालांकि…
Read More