गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में 229 यात्री सवार थे। इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा। कंपनी ने कहा कि असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। 12 अगस्त: इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग चेन्नई एयरपोर्ट पर 12 अगस्त की देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी…
Read More