दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। इसी कड़ी में आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्किट और गहने मिले है। अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है। गुरुवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी। टीम ने यहां पर उसकी गतिविधियों की जांच की। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर शाहीन का 22 नंबर फ्लैट है। इस फ्लैट में वह काफी समय तक रही। जांच एजेंसी ने फ्लैट में रखी अलमारी का लॉक खुलवाया तो अंदर सीक्रेट लॉकर मिला। इसके खुलवाया गया तो अंदर कई पैकेट रखे हुए थे। इन पैकेट में 500-500 रुपए के नोट थे। टीम ने पैसे गिने तो ये 18.50 लाख रुपए निकले। सोने के 2 बिस्कुट…
Read More
दिल्ली धमाका-आतंकी शाहीन के फ्लैट से ₹18.50 लाख मिले:अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीक्रेट लॉकर में छिपाए थे; सोने के 2 बिस्किट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद
