पश्चिम बंगाल में हो रही भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से पूर्व बर्धमान में 5 और पश्चिम मेदिनीपुर और पुरुलिया में 2-2 लोगों की मौत हुई, जबकि नादिया में दीवार ढहने से 2 और साउथ 24 परगना में पेड़ गिरने से 1 शख्स की मौत हुई। भारी बारिश के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित भी बाधित रहा। पूर्वी रेलवे के सियालदह डिवीजन की सियालदह-कैनिंग लाइन पर तेज हवा के चलते तारों पर पेड़ गिरने से रेल सेवाएं करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। खराब मौसम के कारण कोलकाता की तरफ जाने वाली तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं…
Read More
पश्चिम बंगाल में बारिश से 12 लोगों की मौत:आंधी से कई जगह पेड़ गिरे, रेल सेवा पर भी असर; 10 मई तक खराब मौसम का अलर्ट
