दैनिक भास्कर के नाम से सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव का फेक सर्वे वायरल हो रहा है। यह फेक सर्वे भास्कर के भोपाल एडिशन में छपा बताया जा रहा है। इसकी फोटो X पर कई यूजर्स ने शेयर की। इस सर्वे में बताया गया है कि 10 राज्यों में I.N.D.I.A गठबंधन आगे है। इस फेक सर्वे को X पर कई विपक्षी नेताओं ने शेयर किया। स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम के वेरिफाइड अकाउंट से सर्वे की फोटो शेयर की गई। इसके कैप्शन में लिखा है- दैनिक भास्कर-नेल्सन सर्वे: 10 राज्यों में I.N.D.I.A गठबंधन आगे चल रहा है और अकेले इन 10 राज्यों में 200 का आंकड़ा पार कर सकता है। हिंदी पट्टी के राज्यों में भी मोदी की छवि BJP को वोट दिलाने के लिए काफी नहीं है…
Read More
भास्कर के नाम से लोकसभा चुनाव का FAKE सर्वे वायरल:सर्वे के नतीजों में I.N.D.I.A गठबंधन 10 राज्यों में आगे; जानिए पूरी सच्चाई
