भोपाल में मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन 20 दिसंबर की शाम को होगा। मिंटो हॉल में आयोजित उद्धाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सीएम मोहन यादव समेत जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम यादव सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो में बैठेंगे और एम्स तक जाएंगे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया जाएगा। 21 दिसंबर से आम लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसका संचालन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। रोज 17 ट्रिप चलेंगी। शुरुआती चरण में मेट्रो एम्स स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक जाएगी। न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 70 रुपए तय किया गया है। मेट्रो प्रबंधन ने साफ किया है कि फ्री किराए वाला इंदौर मॉडल…
Read More
भोपाल में 20 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो:केंद्रीय मंत्री खट्टर उद्घाटन करेंगे; 21 से सभी सफर कर सकेंगे, चार स्टेशन तक किराया 30 रुपए
